विश्व सेवा संघ, संवाददाता
नगर पंचायत बढ़नी में आगामी हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जिला प्रचारक विशाल जी भाई साहब के नेतृत्व में नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसके माध्यम से हिंदू जनमानस को सम्मेलन की जानकारी दी गई और अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया गया।
बाइक रैली के दौरान नगरवासियों को अवगत कराया गया कि दिनांक 21 दिसंबर, रविवार को दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक श्री रामलीला मैदान, बढ़नी में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में सनातन धर्म से जुड़े सभी पंथ, धर्म एवं संप्रदायों के लोगों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।आयोजकों के अनुसार इस भव्य हिंदू सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक आदरणीय रमेश जी भाई साहब होंगे, जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता भोले शंकर अग्रहरी करेंगे। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक अमित अंजन भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
बाइक रैली में गोकुल चंद्र गोयल, गुलाब अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनीत कमलापुरी, बढ़नी खंड कार्यवाह राजन उपाध्याय, अध्यक्ष सुनील गुप्ता, विजय जायसवाल, राजकुमार अग्रहरी, संजय जयसवाल, मनोज गोयल, ध्रुव चतुर्वेदी, सचिन गोयल, शाहिद सहित सैकड़ों सनातन धर्म प्रेमी उत्साहपूर्वक शामिल रहे।नगर भ्रमण के दौरान “हिंदू सम्मेलन को सफल बनाएं” के संदेश के साथ रैली ने पूरे नगर में जनजागरण किया। आयोजकों ने एक बार फिर सभी हिंदू समाज से सपरिवार उपस्थित होकर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।
