विश्व सेवा संघ संवाददाता

अर्जुन यादव

बढ़नी – भीषण ठंड के मद्देनजर  नगर पंचायत प्रशासन बढ़नी द्वारा नगर में जगह जगह अलाव जलवाने की व्यवस्था पूर्ण कर ली है जिससे नगर के मुख्य चौराहों पर लोगों को ठंड से निजात मिल सके।नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने बताया कि ठंड से बचाव हेतु नगर के मुख्य स्थानों सहित मालगोदाम तिराहा , पचपेड़वा तिराहा , रेलवे स्टेशन के निकट , गोलाबाजार सहित अन्य जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था पूर्ण कर ली गयी है जिससे आने जाने वाले राहगीरों को ठंड से निजात मिल सके। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय के सामने बाहर से आए यात्रियों के लिए रैन बसेरा बनाया गया है जिसमें रात्रि ठहरने हेतु उचित व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *