खुरहुरिया गांव में चौपाल के दौरान सचिव मो० नियाज द्वारा परिवार रजिस्टर से जुड़े मामले का किया गया निस्तारण
बढ़नी – विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत ग्राम पंचायत बैरिहवा व खुरुहुरिया में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत बैरिहवा चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता एमआई संतोष कुमार ने करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना, जन्मप्रमाण पत्र व मृत्यु प्रमाण पत्र,राशनकार्ड, बिजली बिल,वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय व युवाओं को रोजगार से जोड़ने आदि विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड व परिवार कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है।
उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार पाण्डेय, रोजगार सेवक दुखहरण, आलोक चतुर्वेदी,जितेन्द्र कुमार, अंबुज श्रीवास्तव,आदि लोग मौजूद रहे।वहीं ग्राम पंचायत खुरुहुरिया में सचिव मोहम्मद नियाज की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही नवीन योजना जी राम जी के तहत लोगों को रोजगार मुहैया कराने व ग्राम पंचायतों को विकसित कर भारत की ओर ले जाने के उद्देश्यों का प्रचार प्रसार किया गया है। साथ ही तमाम कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया है। बैठक के दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति ने परिवार रजिस्टर से जुड़े मामले को बताया जिसका तत्काल समाधान किया गया,बाकी कुछ समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया गया है।
उक्त अवसर पर पंचायत सचिव मोहम्मद नियाज, ग्राम प्रधान शेषमणि चौधरी, रोजगार सेवक मनोज कुमार चौधरी, अंबुज श्रीवास्तव आदि तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
