बढ़नी कस्बे के पचपेड़वा तिराहे से दिन दहाड़े बाइक चोरी हो जाने की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए उसे कठेला थाना क्षेत्र से लावारिस हाल बरामद कर लिया है, पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।


फुरकान पुत्र सलीम निवासी मिश्रौलिया ने बताया कि बीते रविवार की दोपहर हमारा भाई उस्मान UP55 A W1187 हीरो स्पेलेंडर काली कलर की बाइक लेकर बढ़‌नी बाजार गये थे। जो बढ़नी पचपेड़‌वा मार्ग पर स्थित एक इलेक्ट्रानिक दुकान के पास ख‌ड़ी करके एक दुकानदार से बात चीत कर रहे थे। तभी देखते ही देखते  एक अज्ञात व्यक्ति अचानक बाइक पर सवार होकर भाग निकला।

हो हल्ला मचाने और पीछा कर पकड़ने का काफी प्रयास किया गया लेकिन गाड़ी लेकर फरार हुए व्यक्ति का कुछ भी पता नहीं चल पाया था।
पीड़ित ने बताया कि बुधवार को पुलिस के द्वारा मुझे बाइक मिल गई है।


उक्त घटना को थानाध्यक्ष ढेबरूआ नारायन लाल श्रीवास्तव तथा चौकी प्रभारी बढ़नी वीरेन्द्र यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरी हुई बाइक को कठेला थाना क्षेत्र से लावारिस हाल में बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *