चेतरा शेख,डफरा व रमवापुर तिवारी के बच्चों ने चिड़ियाघर ,नौका विहार ,गुरु गोरखनाथ मंदिर का किया शैक्षिक भ्रमण
विश्व सेवा संघ संवाददाता
शरदेन्दु त्रिपाठी
विकास खण्ड शोहरतगढ़ के अन्तर्गत कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय चेतरा शेख,डफरा व प्राथमिक विद्यालय रमवापुर तिवारी के छात्र छात्राएं एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए चिड़िया घर,नौका विहार,गुरु गोरखनाथ मन्दिर के लिए ग्राम प्रधान किसमत अली व केसरी प्रसाद ने हरी झंडी दिखा कर बस को रवाना किया।
ब्लाक संसाधन केन्द्र शोहरतगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय चेतरा शेख,डफरा व प्राथमिक विद्यालय रमवापुर तिवारी के सैकड़ो बच्चों ने चिड़िया घर, नौका विहार, गुरु गोरखनाथ मंदिर का शैक्षिक भ्रमण किया। चिड़िया घर में बच्चों ने बब्बर शेर,भालू, हिरण और उसके बच्चे की उछल-कूद बच्चों को बेहद आकर्षित करता है इसके अलावा बाघ, चीता और भालू के चहलकदमी का भी बच्चों ने मजा लिया। गोरखनाथ मंदिर की विशेषता इसके ऐतिहासिक महत्व और परंपरागत आध्यात्मिक मूल्यों में है। यह मंदिर हिन्दू और बौद्ध धर्म के श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल और ध्यान केंद्र है। यहां पर भगवान गोरखनाथ के समर्थन में अनेक परंपरागत धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम और उत्सव आयोजित किए जाते हैं।बच्चों ने गोरखनाथ मंदिर परिसर व आकर्षक सरोवर का भी आनंद उठाया। इस दौरान विपुल कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, संजीव कुमार, रामानन्द पाण्डेय, ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह, सुनीता, राजेंद्र यादव, पशुपतिनाथ ठाकुर,सोनू, पार्वती आदि लोग मौजूद रहे।
