घरुआर गांव निवासी विरेन्द्र कुमार ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर लगा रहे न्याय की गुहार
विश्व सेवा संघ न्यूज टीम
बढ़नी- विकास खंड बढ़नी के ग्राम पंचायत घरुआर में रिक्त पड़े आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर नियुक्ति को लेकर गंभीर आरोप लगाया जा रहा है। घरुआर गांव निवासी शिकायतकर्ता वीरेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर आई०जी०आर०एस० शिकायत संख्या 40018425004464  के माध्यम से शिकायत
करते हुए बताया  कि उनके ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी पद पर जिम्मेदारों की मिली भगत से मनमानी तरीके से नियुक्ति किया गया है। जिसका पेपर सही है उसका नियुक्ति न करके जिसका पेपर गलत है उसकी नियुक्ति किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि हमारे गांव के हल्का लेखपाल आशीष कुमार नही होने के बावजूद भी उनके द्वारा विमला देवी के नाम से कम आय दर्शा कर गलत रिपोर्ट के आधार पर शोहरतगढ़ तहसील प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्र  जारी किया गया है। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी व समाधान दिवस पर किया गया है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हो रही है। उनका कहना है कि काफी दिनों से उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा हूं। लेकिन कोई सुनने वाला नही है। न्याय नही मिलने पर अब मुझे मजबूर हो कर कोर्ट की सरण में जाना होगा।
  उक्त संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी रविन्द्र कुमार यादव का कहना है कि चयन समिति द्वारा जिस अभ्यर्थी का प्रथम वरीयता पर चयन किया गया है। उसके अभिलेख में कोई त्रुटि नहीं है। मेरिट अंक अधिक व बी०पी०एल० श्रेणी होने के कारण प्रथम वरीयता पर चयन किया गया है। इस प्रकार शिकायतकर्ता द्वारा किया गया शिकायत गलत वं आधारहीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *