विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र
बढ़नी- बुधवार को नीति आयोग के सीनियर एसोसिएट डॉ. कृष्णकांत शर्मा ने बढ़नी ब्लॉक के आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी रविंद्र यादव तथा रॉकेट लर्निंग संस्था से सीनियर प्रोग्राम मैनेजर अमन मौर्य, प्रोग्राम मैनेजर सुकेश कुमार, जिला समन्वयक राहुल चौरसिया और अमृत त्रिपाठी उपस्थित रहे।टीम ने खुजरिया और रूमनदई आंगनवाड़ी केंद्रों का भ्रमण किया, जहाँ केंद्रों की इंफ्रास्ट्रक्चर स्थिति, स्वच्छता, शिक्षण-सहायक सामग्री (TLM), ग्रोथ मॉनिटरिंग, तथा ECCE गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान एक केंद्र में बच्चों की सहभागिता, गतिविधियों के संचालन और पोषण संबंधी व्यवस्थाओं को देखा गया। दूसरे केंद्र पर टीम ने अभिभावक–आंगनवाड़ी बैठक का अवलोकन किया और बैठक संचालन, अभिभावक सहभागिता तथा बच्चों के समग्र विकास से जुड़े प्रयासों को समझा।डॉ. शर्मा ने केंद्रों में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग, TLM के सुदृढ़ क्रियान्वयन और अभिभावक सहभागिता बढ़ाने पर जोर देते हुए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। टीम ने आवश्यक सुधारों हेतु सुझाव भी दिए।
