कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर।
एडीजी जोन के निर्देश पर स्वच्छ भारत के तहत पर्यटन, पुरातात्विक स्थल के साथ अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानों को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से रविवार को सभी पुलिस कर्मियों को सफाई अभियान में भाग लेकर सफाई की बात कही है।
साथ ही समाज में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये है। समाज को यह सन्देश देना है कि केवल नगर निगम, ग्राम सभा इकाई ही जिम्मेवार नहीं, अपितु समाज को भी अपनी दायित्व समझना है। जिसके तहत सुबह कोतवाली प्रभारी कपिलवस्तु ने पूरी पुलिस टीम के साथ बुद्ध स्तूप स्थल व अन्य धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई में भाग लिया। स्तूप में फैले कचरे को चुना गया और झाड़ू लगाया गया।
पुलिस की एक द्विसीय सफाई अभियान से समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए। कस्बा से गांव की सड़कों पर गन्दगी रहती है, इसे दूर करने में ग्रामीण भी अपनी जिम्मेवारी समझें। समाज के लोग सरकारी सफाई कर्मियों के भरोसे ही रहता है।जबकि इन्हें अपने आस-पास की गन्दगी को हटाने में खुद सहभागी होना चाहिए।
इस दौरान निरीक्षक सन्तोष तिवारी, एसआई शदरुल, राम सुमेर, कांस्टेबल अखिलेश कुमार, कांस्टेबल राहुल यादव, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अर्जुन सहित सभी पुलिस कर्मी शामिल रहे।
