विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र
बढ़नी – में एनडीए की सरकार बनने की खुशी में नगर पंचायत बढ़नी में चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कार्यकर्ताओं के साथ पटाखे फोड़कर तथा मिठाई बांटकर बधाई दिया। चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कहा कि बिहारवासियों ने जिस विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देकर अपना आशीर्वाद दिया है, उससे यह स्पष्ट होता है कि जनता भाजपा के साथ है और राज्य के विकास में उनकी उम्मीदें भाजपा नेतृत्व से जुड़ी हुई हैं। इस अवसर पर मनोज गोयल, दिलीप मद्धेशिया, ध्रुव चतुर्वेदी, मिथुन अग्रहरी, महेश चौधरी, अभिषेक रावत, अनिल वर्मा, बृजेश अग्रहरी, अभिषेक यादव, भोला अग्रहरी, राजन साहू सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
