कुछ दिन पहले अनियंत्रित ट्रक के कहर से बढ़नी ढेबरुआ मार्ग पर सैकड़ों भेड़ों की हुई थी दर्दनाक मौत, पशुपालक की हुई थी भारी क्षति

विश्व सेवा संघ संवाददाता

अर्जुन यादव

बढ़नी – सिद्धार्थनगर जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग-730 बढ़नी ढेबरुआ मार्ग पर भरौली पेट्रोल पम्प के पास चालक की लापरवाही से तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित हो जाने से सड़क दुघर्टना में सैकड़ों भेड़ों की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। इस तरह की घटना को सुनकर हर कोई सन्न रह गया था। बढ़नी क्षेत्र में पहली ऐसी सड़क दुघर्टना थी, जिसमें सैकड़ों पशुओं की एक साथ मौत हुई थी। गरीब पशुपालक को लाखों रुपए का क्षति होने से पीड़ित परिवार की जमा पूंजी भी खत्म हो गई थी । पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।उक्त घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को भाजपा नेता समाजसेवी श्याम कुमार जयसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ विकास खंड बढ़नी क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढेबरुआ गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार दुर्गा प्रसाद पुत्र छोटेलाल से मिलकर उनका हालचाल जाना और सांत्वना देते हुए तत्काल नगद पचास हजार रुपए का आर्थिक मदद किया। और पीड़ित परिवार को प्रशासन द्वारा हर संभव मदद व न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।श्याम कुमार जयसवाल ने कहा कि ऐसे मुसीबत के समय में हर किसी को पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए और इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। पीड़ित परिवार का हर संभव मदद करना हम सभी लोगों का धर्म है। आर्थिक रुप से परेशान और कमजोर व्यक्ति की एक छोटी सी मदद से पीड़ित परिवार को कुछ हद तक राहत मिल सकती है।उक्त अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रहरि, अनीता जयसवाल, राजकुमार उर्फ राजू शाही, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम जी यादव, अजय अग्रहरि, इंद्र मोहन, प्रदीप कुमार गौतम, राम अंजोर, भुल्लुर, सतीराम, उपेंद्र जयसवाल, बृजेश अग्रहरि, अमित कुमार मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *