विश्व सेवा संघ, संवाददाता
सिद्धार्थनगर: उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ सिद्धार्थनगर के पदाधिकारियों का चुनाव 16 जनवरी 2025, को होगा। प्रदेशीय नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडलीय पदाधिकारियों के उक्त निर्देश के क्रम में जिला स्तरीय शैक्षिक गोष्ठी/सम्मेलन और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सिद्धार्थ नगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव 16 जनवरी 2025 को होगा। जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को सादर आमंत्रित किया गया है। जनपद सिद्धार्थनगर के सभी सम्मानित शिक्षक गण शैक्षिक गोष्ठी और जनपदीय पदाधिकारियों के चुनाव में प्रतिभाग करेंगे। आपको बता दें कि यह गोष्ठी/सम्मलेन बढ़नी -ढेबरुआ मार्ग पर स्थित श्री सुभद्र नाथ कन्या महाविद्यालय में दोपहर 12 बजे होगा। गुलाब चंद्र मौर्य जिला अध्यक्ष/ मंडल अध्यक्ष, राम विलास चौधरी जिला मंत्री, विजय कुमार पाठक, जिला संगठन मंत्री, कृष्ण कुमार पांडेय जिला कोषाध्यक्ष, अहमद फरीद, अब्बासी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीप नारायण सिंह जिला उपाध्यक्ष,भूपेंद्र त्रिपाठी जिला मीडिया ने उक्त जानकारी दिया।