विश्व सेवा संघ संवाददाता

शोहरतगढ़/आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ सभागार में रविवार को भारतीय जनता पार्टी शोहरतगढ़ मण्डल के तत्वाधान में जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर एवं राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् का गायन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान व विशिष्ट अतिथि रविन्द्र कुमार वर्मा को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल व मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया स्वागत । मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अपने विचारों और सिद्धांतों से देश की राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किये। उनका सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और देशवासियों के कल्याण के लिए समर्पित रहा। आज अगर भारत के विभिन्न राज्यों के लोग बिना परमिट के जम्मू-कश्मीर जा पाते हैं तो इसके पीछे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संघर्ष और बलिदान है। उन्होंने देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए अतुलनीय साहस और पुरुषार्थ का परिचय दिया। राष्ट्र निर्माण में उनका अमूल्य योगदान रहा। विशिष्ट अतिथि रविन्द्र कुमार वर्मा ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला।नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल,पूर्व जिला महामंत्री कृष्ण पाल चौधरी,प्रधान संघ जिला अध्यक्ष डॉ पवन मिश्र,मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा,राजकुमार मोदनवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राम विनोद यादव ने किया।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, रविन्द्र वर्मा, नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, डॉ पवन मिश्रा, मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा, कृष्ण पाल चौधरी,राम विनोद यादव, राजकुमार मोदनवाल,अभिषेक चौधरी,अवधेश आर्या,पंकज गौड़,राम कुमार त्रिपाठी,राधेश्याम मिश्रा,राम कुमार यादव, राम प्रताप चौधरी,संजय मिश्रा,अवधेश यादव, सरजू प्रसाद, शैलेश चौधरी, विवेक चौधरी, अनूप त्रिपाठी, नीलेश चौधरी,राम सुभग पटेल, गौरव शर्मा, विरेन्द्र चौधरी, वासुदेव शर्मा,कैलाश मिश्रा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *