मधवानगर बैरिहवा मार्ग को शासन स्तर से मिली स्वीकृति, 246.92 लाख की लागत से होगा सड़क का निर्माण

विश्व सेवा संघ संवाददाता

अर्जुन यादव

बढ़नी/सिद्धार्थनगर – विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़़ के लिए विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण विकासात्मक सौगात सामने आयी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा क्षेत्र में ₹5 करोड़ 10 लाख 15 हजार की लागत से 2 प्रमुख मार्गों के नव निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति से क्षेत्रीय जनता में हर्ष का माहौल है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए लोकप्रिय विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने बताया कि जिन मार्गों का निर्माण किया जायेगा, उनमें भिरिंडा समय माता स्थान से नियांव तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य (2.50 किमी) और समय माता स्थान मधवानगर बैरिहवा सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य (3.10 किमी) का निर्माण कार्य शामिल है। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि उनकी पहल पर क्षेत्र के महत्वपूर्ण सम्पर्क मार्गों के निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे आवागमन सुगम होगा व ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी तथा विकास को नई गति प्राप्त होगी। विधायक ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण एवं श्रद्धालुओं, किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति विधानसभा शोहरतगढ़़ की जनता की ओर से हृदयपूर्वक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है और सरकार हर क्षेत्र के सन्तुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *