पानी टंकी न बनने से शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण

विश्व सेवा संघ संवाददाता
शरदेंदु त्रिपाठी
शोहरतगढ़।जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा था।एक व्यक्ति द्वारा निर्माण कार्य स्थल की भूमि पर एसडीएम न्यायालय में आपत्ति दाखिल करने से निर्माण कार्य पिछले तीन माह से रुका हुआ है।जिससे गांवों में जलापूर्ति नहीं हो पा रहा है।

पानी की टंकी का निर्माण कार्य रूक जाने से 3 ग्राम पंचायत के ग्रामवासी शुद्ध पेयजल से पूरी तरह से वंचित हैं। केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत हर घर शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए पानी की टंकी व पाइप बिछाने का कार्य किया रहा है। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ी, बुढ़नइया व बैदौली में विभाग के ठीकेदार द्वारा शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए भूमिगत पाइप बिछा दी गई।

तीनों गांवों में जलापूर्ति के लिए बुढ़नइया में पानी की टंकी का निर्माण होना था विभाग ने बोर भी करा दिया।पानी की टंकी व कमरें का निर्माण शुरू कराया जा रहा था कि ग्राम भेलहिया निवासी धर्मवीर ने कहा यह जमीन मेरे नंबर मे है कहते हुए एसडीएम न्यायालय में आपत्ति लगा दी जिससे निर्माण कार्य रूक गया।

ग्रामीण लाडिल, रामप्रसाद, मोहन, चंद्रभान, शिवकुमार,शेरूल्ला,लवकुश, हनुमान,शमशुल्ला, लाले आदि ने कहा कि जिस भूमि पर पानी की टंकी का निर्माण हो रहा था आपत्ति करने वाले की भूमि दूसरे जगह है वह बेवजह निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।बुढ़नइया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल चौधरी ने कहा कि लेखपाल ने पैमाइश करने के बाद उक्त भूमि पेयजल विभाग को उपलब्ध कराया था। इस संबंध में
एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में है। लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की टीम को मौके पर जाकर पैमाइश कर आख्या देने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *