विश्व सेवा संघ, संवाददाता आदिल अली

पलियाकलां। पलिया बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं में उत्साह दिखा, लेकिन अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया।

सहायक निर्वाचन अधिकारियों की जारी सूची के अनुसार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एड. धर्मराज शाक्य ने पर्चा लिया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एड. कमलेश कुमार और एड. राजीव सिंह ने दावेदारी पेश की। मंत्री पद के लिए एड. सतीश सिंह और एड. अरुण कुमार अवस्थी ने नामांकन पत्र खरीदे।

कोषाध्यक्ष पद के लिए एड. उपेंद्र राणा ने रुचि दिखाई, जबकि संयुक्त मंत्री पद के लिए एड. शशिकांत सिंह और एड. शेखर नाग ने पर्चे लिए। पहले ही दिन कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एड. राजीव सिंह और संयुक्त मंत्री पद के लिए एड. शेखर नाग ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए।दूसरी ओर अंकेक्षक, गवर्निंग काउंसिल (वरिष्ठ व कनिष्ठ) और पुस्तकालयाध्यक्ष जैसे पदों के लिए पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ। पूरी प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी एड. रविंद्र शर्मा की अध्यक्षता में कराई जा रही है। उनके साथ सहायक निर्वाचन अधिकारियों में एड. राम नरेश, एड. इंतजार हुसैन खान, एड. भागीरथ शाक्य, एड. संजय राठौर, एड. दीपक पांडे, एड. भारत भूषण और विकास गुप्ता शामिल हैं।

By Reporter

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *