विकास खंड बढनी क्षेत्र के मड़नी चौराहे पर पूजा पाठ के बाद अजय अग्रहरि परिवार ने क्षेत्र के सैकड़ों लोगों का किया स्वागत सत्कार
विश्व सेवा संघ संवाददाता
बढनी – सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड बढनी अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़नी चौराहे पर सोमवार को आई कोया कंपनी के स्कूटी श्री श्याम इलेक्ट्रिक शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया ।शोरूम मे जहां दर्जनों नई स्कूटी खड़ी थी वही शोरूम व पंडाल क्षेत्रीय जनता गणमान्य लोगों से खचाखच भरा हुआ नजर आ रहा था।शो रूम के मालिक अजय अग्रहरि धर्मेंद्र अग्रहरि ने बताया उक्त स्कूटी को चार पांच घंटे मे फुल चार्ज होने के बाद लगभग साठ किलोमीटर की सफल यात्रा किया जा सकता है । जो आसान किस्तों में आसानी से फाइनेंस कि सुविधा उपलब्ध है। इसे कम्पनी के इंजीनियर स्कूटी प्लेन की संज्ञा देते हैं। यह इलेक्ट्रिक स्कूटी की दुनिया में सफल क्रान्ति है, देखरेख मे सस्ता मेंटिनेंस ,दोगुनी बैटी लाइफ , रखरखाव मे आसानी, चलाने मे परिवार के सभी सदस्यों के लिए उपयुक्त, शहरों मे इसी कंपनी के स्कूटी की धूम है , कंपनी ने मोटर साइकिल व टेंपो को भी लांच किया है ,जो आगे चलकर इस एजेंसी पर भी देखने को मिलेगा।उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्यातिथि भाजपा नेत्री श्रीमती साधना चौधरी,बढनी नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रहरि, शिवम उपाध्याय,पत्रकार विजय श्रीवास्तव, पत्रकार अर्जुन यादव, पत्रकार परमात्मा प्रसाद उपाध्याय, भाजपा नेता राजेश पाठक , आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारती, मंगेश यादव , डा०विकाश यादव, प्रेमचंद, हजारीलाल अग्रहरि,बीरू चौधरी,संचित पान्डे ,बावी चौधरी,सुबाष अग्रहरि, राजेंद्र पांडेय,शिवबालक अग्रहरि,विनोद यादव,शालू चौधरी,राजन गौतम,गुलाब चंद, अखिलेश चौधरी, वर्मा अग्रहरि,छट्ठीराम , राजेंद्र पांडेय, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
