विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बीते सोमवार को भी देर शाम रात के अंधेरे में कुछ चुनिंदा लोगों का फोटो अपलोड कर भरा गया था फर्जी मास्टर रोल

बढ़नी- विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत ग्राम पंचायत मड़नी में मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। मंगलवार को दोपहर बाद करीब दो बजे मीडिया टीम ने कार्य स्थल पर पहुंच कर सच्चाई जानने का प्रयास किया लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कार्य स्थल पर कोई मजदूर नजर नहीं आया। वहीं कार्य स्थल पर कोई शाइन बोर्ड भी नहीं लगा दिखाई दिया।Work Code : 3151004068/LD/958486255824892957 Msr No. : 6428Work Name : असगर के खेत से राजेन्द्र के खेत तक चकरोड मिट्टी पटाई कार्य के नाम पर करीब 50 लोगों का मास्टर रोल भरा जा रहा है।सूत्रों की मानें तो सुबह के समय कार्य स्थल पर मनरेगा श्रमिकों का हाजिरी लगाने का नियम है लेकिन रोजगार सेवक द्वारा मनमानी कर शाम के समय कुछ चुनिंदा लोगों को खड़ा कर फोटो अपलोड कर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। जिसमें बढ़नी ब्लाक के जिम्मेदारों की लापरवाही या मौन सहमति को दर्शा रहा है। वहीं मौके पर मौजूद गांव निवासी बबलू ने बताया कि उसका भी जाब कार्ड बना है। लेकिन उसे काम नही दिया जा रहा है, रोजगार सेवक व ग्राम प्रधान सिर्फ अपने चहेते लोगों का फर्जी मास्टर रोल भरकर घोटाला किया जा रहा है। चकरोड के दोनों तरफ गेहूं सरसों की फसल की बुवाई हो चुकी है, मिट्टी नहीं मिल रही है सिर्फ कागजों में कार्य दिखाकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।बताया जाता है कि मड़नी गांव में मनरेगा के तहत करीब 50 मजदूरों के नाम पर फर्जी मस्टररोल भरे जाते हैं। इन मस्टररोल में तस्वीरें एक ही होती हैं, लेकिन नाम और अन्य आंकड़े अलग-अलग दर्शायें जाते हैं। कई बार एक ही तस्वीर का उपयोग करके अलग-अलग मस्टररोल बनाये जाते हैं और कुछ मामलों में मजदूरों की संख्या अधिक दिखाई जाती है। उक्त संबंध में एपीओ शाहिद सिराज व मनरेगा अधिकारी संजय शर्मा ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी, बीडीओ बढ़नी द्वारा काल रिसीव नहीं होने के कारण कोई बात नही हो पाई है।श

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *