ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मधवानगर गांव का बताया जा रहा मामला, पुलिस का सूचना तंत्र पड़ रहा कमजोर
विश्व सेवा संघ संवाददाता अर्जुन यादव
बढ़नी- ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बढ़नी अंतर्गत ग्राम सभा मधवानगर गांव में मंगलवार की बीती रात चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया है।मिली जानकारी अनुसार बताया जाता है कि ठंढक बड़ते ही चोरों ने भी अपनी दस्तक बढ़ा दिया है। मधवानगर गांव में एक ही रात दो घरों में घुसकर चोरों ने पूरे घर को खंगालते हुए पुलिस को चुनौती दे दी है। पहली घटना- मुराली गौड़ के घर परिवार के सभी लोग बरामदे में सोये हुए थे।चोर पिछले दरवाजे से घर में घुसकर एक कमरे में रखे बैग में कपड़ा आदि उठा ले गये थे। सुबह परिवार के लोग सो कर उठे तो हो हल्ला मचाते हुए खोजबीन करने पर कुछ कपड़ा गांव के बाहर बगीचे व सरयू नहर पर पड़ा मिला। परिवार का कहना है कि कुछ खास नुकसान नहीं हो पाया है।दूसरी घटना – मंगरे गुप्ता के घर पर हुई जहां चोरों ने पीछे के दीवार में सेंध काटकर घुस गये, वहीं बगल में उनकी माता सोई हुई थी, जिनका बाक्स चोर उठाकर बगीचे में ले गये जाकर तोड़ डाला और उसमें रखा कुछ नगदी व छोटा-मोटा जेवरात लेकर चले गये थे। सुबह खोजबीन करने पर बगीचे में सामान व टूटा बाक्स मिला था। दो घरों में एक साथ हुई चोरी की घटना से गांव में जहां चर्चा का बिषय बना हुआ है वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उक्त संबंध में थाना प्रभारी ढेबरुआ का कहना है कि इस तरह की कोई भी मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी का संज्ञान लिया जायेगा।बताते चलें उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशनुसार सभी ग्राम पंचायतों में सुरक्षा समिति का गठन कर ग्राम प्रहरियों को भी गांवों में होने वाली छोटी-छोटी घटनाओं पर नजर रखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका होती है। जिससे छोटी घटनाओं को भी समय रहते रोका जा सके।लेकिन कुछ मामलों में पुलिस का सूचना तंत्र कमजोर दिखाई दे रहा है। या फिर लापरवाही व नजरअंदाज भी हो सकता है। कुछ मामलों में ग्रामीण भी तहरीर ना देकर पुलिस के पचड़े से बचना चाहते हैं।
