विश्व सेवा संवाददाता
बढ़नी/सिद्धार्थनगर।उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा शोहरतगढ़ के अध्यक्ष आशीष संगम के नेतृत्व में लेखपालों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़़ विवेकानन्द मिश्रा को ज्ञापन दिया। वहीं ज्ञापन में उ0प्र0 लेखपाल संघ उप शाखा शोहरतगढ़ द्वारा पूर्व में दिये ज्ञापन दिनांक 15-07-2025, 29-08-2025 एवं दिनांक 19/09/2025 के माध्यम से साथ ही विभिन्न मौखिक माध्यमों से कई बार समस्यओं के समाधान हेतु निवेदन किया था, परन्तु खेद है कि इनमें से अधिकांश समस्यायें अब तक अनसुलझी है। इस लम्बे विलम्ब के कारण न केवल लेखपालों का मनोबल टूट रहा है बल्कि सरकारी कार्यों, योजनाओं और जनसेवा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिसके क्रम में आज सोमवार को उ0प्र0 लेखपाल संघ तहसील इकाई शोहरतगढ़ की पूर्व सूचना अनुसार मासिक बैठक दिन में 11:00 बजे तहसील संघ भवन में तहसील अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यवाही प्रारम्भ की गई, जिसमें लेखपाल साथियों का कोरम पूर्ण रहा। वहीं सर्वप्रथम पूर्व में दिये गये ज्ञापन दिनांक 15-07-2025 व 29-08-2025 व दिनांक 19/09/2025 को पढ़ा गया तथा सदन में उपस्थित सदस्यों द्वारा चार साथियों पर चल रहे विभागीय कार्यवाही को समाप्त कराने और लगभग 10 लेखपालों के अकारण माह फरवरी का वेतन न रोके जाने सहित कई मांग किया गया। इसलिए लेखपाल अध्यक्ष आशीष संगम की अध्यक्षता में लेखपाल संघ तहसील शाखा शोहरतगढ़ के सभी लेखपाल साथियों द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि यदि उपरोक्त समस्याओं का समाधान 03 दिवस के अन्दर नही किया गया तो समस्त लेखपाल क्रमवार आन्दोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी। इस दौरान लेखपाल रजनीश कुमार विश्वकर्मा (मंत्री), रमेश जायसवाल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), विजय किशोर (कनिष्ठ उपाध्यक्ष), पूजा कुमारी (उप मंत्री), अखिलेश चौधरी (कोषाध्यक्ष), पंचम लाल पटेल (सम्प्रेक्षक), मुश्ताक खान, राम भरत, सुनील सिंह, अनिरुद्ध चौधरी, संध्या पाण्डेय सहित तमाम अन्य मौजूद रहें।
