विश्व सेवा संघ संवाददाता

अर्जुन यादव

बढ़नी/सिद्धार्थनगर – होली का त्यौहार भारतीय संस्कृति की महान परम्पराओं का प्रतीक है। यह पर्व समाज को एकजुट करने का कार्य करता है और हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकता के सूत्र में बांधता है। उक्त आशय की जानकारी मिशन 2027 के भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी श्याम जायसवाल ने कहीं। उन्होंने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। जिस प्रकार होलिका दहन में बुराई का अन्त होता है, उसी प्रकार हमें भी अपने जीवन से नकारात्मक सोच और वैमनस्य को समाप्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय में सामाजिक समरसता की आवश्यकता पहले से अधिक है। होली हमें यह अवसर देती है कि हम पुराने गिले-शिकवे दूर करें और नये सिरे से रिश्तों को मजबूत बनायें। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे इस पर्व को जिम्मेदारी और शालीनता के साथ मनायें तथा समाज में सकारात्मक सन्देश फैलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *