मुख्य अतिथि माता प्रसाद पाण्डेय ने फीता काटकर किया उद्घाटन

विश्व सेवा संघ संवाददाता

बढ़नी। नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नंबर-11, पंजाब नेशनल बैंक रोड पर शुक्रवार को “जय मां कठेला देवी ड्राई फ्रूट शॉप” का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि माता प्रसाद पाण्डेय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्थानीय संभ्रांत लोगों की उपस्थिति सराहनीय रही।
मुख्य अतिथि माता प्रसाद पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि इस ड्राई फ्रूट शॉप के खुलने से नगर पंचायत बढ़नी के लोगों को उचित दाम पर गुणवत्तापूर्ण ड्राई फ्रूट उपलब्ध होंगे। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों की बचत होगी तथा उन्हें खरीदारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी राम नरेश उपाध्याय ने कहा कि जय मां कठेला ड्राई फ्रूट शॉप के खुलने से कस्बा बढ़नी के साथ-साथ कृष्णानगर (नेपाल) के लोगों को भी होलसेल दरों पर सामान उचित कीमत में मिल सकेगा, जिससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि माता प्रसाद पाण्डेय, एस.के. सिंह (आईजी), मनोज पाण्डेय (लखनऊ), पूर्व नपं अध्यक्ष राम नरेश उपाध्याय, परमेश्वर जायसवाल, भाजपा युवा नेता श्याम जायसवाल, त्रियुगी अग्रहरि, नपं अध्यक्ष बढ़नी सुनील अग्रहरि, सिद्धार्थ पाठक, यशोदा श्रीवास्तव, अजय प्रताप गुप्त, बलराम त्रिपाठी, परमात्मा उपाध्याय, श्याम देव यादव, सुनील त्रिपाठी, शिवम् उपाध्याय, शरदेंदु त्रिपाठी, चिंटू, राकेश राज, घनश्याम गुप्ता, डीके, राम प्यारे, मुन्नू उपाध्याय, गोकुल गोयल, संजय पाण्डेय, अमित दूबे, निसार बाग़ी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग, व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *