विश्व सेवा संघ, संवाददाता, मसीहुद्दीन चौधरी
इटवा सिद्धार्थनगर: बहुत आसान है ज़मीन पर मकान बना लेना, लेकिन दिलों में जगह बनाने में पूरी ज़िंदगी गुजर जाती है—इस कथन को चरितार्थ कर रही है गरीब कल्याण संस्था, जो सेवा को संकल्प मानकर निरंतर समाज के सबसे कमजोर वर्गों के बीच कार्य कर रही है।
कड़ाके की ठंड के बीच गरीब कल्याण संस्था द्वारा गांव-गांव जाकर गरीब, असहाय, दिव्यांग, जरूरतमंद और बुजुर्गों को निःशुल्क कंबल वितरण किया जा रहा है। संस्था का यह मानवीय प्रयास न केवल जरूरतमंदों को राहत दे रहा है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सेवा की मिसाल भी कायम कर रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जो कार्य जनप्रतिनिधियों का माना जाता है, उसे गरीब कल्याण संस्था आज जमीनी स्तर पर पूरी निष्ठा से कर रही है। इसी कारण संस्था की सराहना तमाम क्षेत्रों में हो रही है और जनसामान्य का भरोसा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजसेवी रामगोपाल यादव आज गरीबों, किसानों, मजदूरों और मजलूमों के लिए मसीहा बन चुके हैं। गरीब कल्याण संस्था अब सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के लिए उम्मीद ही नहीं, एक मजबूत ताकत बन चुकी है।
संगठन से जुड़ने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। पूरे क्षेत्र में संस्था के कार्यों की चर्चा जोरों पर है और यह जनपद की सबसे लोकप्रिय सामाजिक संस्थाओं में शुमार होती जा रही है।
इस अवसर पर समाजसेवी रामगोपाल यादव ने संगठन के सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा,
“आप लोग सिर्फ इंसान नहीं, महान हैं। आप सभी के सहयोग और समर्पण से ही यह सेवा संभव हो पा रही है।”
गरीब कल्याण संस्था का यह प्रयास निश्चय ही समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *