सिद्धार्थनगर | विश्व सेवा संघ, संवाददाता – योगेन्द्र जायसवाल
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने में लगी 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाका गश्त के दौरान जवानों ने 63 बोरी यूरिया खाद, एक पिकअप वाहन, एक मोटरसाइकिल सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। नेपाल ले जाई जा रही थी खाद
दिनांक 03 जनवरी 2026 को सीमा चौकी कोटिया, सिद्धार्थनगर के जवानों को सूचना मिली कि महथा गांव के रास्ते सीमा स्तम्भ संख्या 560 के पास खाद तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर विशेष नाका दल का गठन कर कोटिया-गणेशपुर रोड पर चेकिंग शुरू की गई।
इस दौरान एक चार पहिया पिकअप वाहन नेपाल की ओर जाते हुए संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। जवानों द्वारा वाहन रोककर तलाशी लेने पर उसमें 60 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई।पकड़े गए तस्कर की पहचानपूछताछ में चालक ने अपना नामशौकत अली (उम्र 45 वर्ष)पुत्र – चौधरीनिवासी – ग्राम महथा, थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगरबताया।
आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह खाद भारत से नेपाल के अलगी गांव में ऊँचे दामों पर बेचने ले जा रहा था।पहले भी कर चुका है तस्करीसूत्रों के अनुसार शौकत अली पेशेवर खाद तस्कर है, जिसके विरुद्ध पहले भी शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है।
वह दूर-दराज से खाद एकत्र कर अपने वाहन से नेपाल पहुंचाकर मोटा मुनाफा कमाता है।दूसरी कार्रवाई में भी तस्कर गिरफ्तारइसी क्रम में सीमा चौकी धनौरा व पुलिस की संयुक्त नाका टीम ने सीमा स्तम्भ संख्या 558 के पास से 03 बोरी यूरिया खाद और एक मोटरसाइकिल के साथ एक अन्य व्यक्ति को पकड़ा।
पूछताछ में उसने अपना नामराम किशोर कुर्मी (उम्र 30 वर्ष)पुत्र – बच्चू लाल चौधरीनिवासी – ग्राम चौहट्टा, पोस्ट महाराजगंज, जिला कपिलवस्तु (नेपाल)बताया।आरोपी खाद से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
सीमा शुल्क को सौंपा गया मामलादोनों कार्रवाइयों में बरामद कुल 63 बोरी यूरिया खाद, 01 पिकअप वाहन, 01 मोटरसाइकिल एवं 02 तस्करों को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद सीमा शुल्क कार्यालय बढ़नी, जनपद सिद्धार्थनगर को सौंप दिया गया।SSB का सख्त संदेश43वीं वाहिनी SSB ने स्पष्ट किया किभारत-नेपाल सीमा पर तस्करी, मानव तस्करी, नशीले पदार्थ, अवैध मुद्रा व वन्य जीव अपराधों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
