सिद्धार्थनगर।जनपद सिद्धार्थनगर के बढ़नी ब्लॉक के अहिरौला में शनिवार को गौ विज्ञान अनुसंधान केंद्र एवं पंचगव्य चिकित्सालय का भव्य उदघाटन समारोह जनसहभागिता और सामाजिक चेतना के साथ ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। उदघाटन अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी एवं उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राज्य मंत्री श्याम बिहारी गुप्ता जी के प्रतिनिधि, गव्यसिद्ध डॉक्टर गौरव गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 1000 से अधिक किसान, गौ पालक, कृषि विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, महिलाएं, युवा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम को राष्ट्र हित, समाज हित एवं विश्व कल्याण को समर्पित किया गया।
सिद्धार्थनगर में पहली बार, जन आंदोलन जैसा आयोजन
सिद्धार्थनगर में पहली बार गौ आधारित अनुसंधान, पंचगव्य चिकित्सा, प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण और गौ-उत्पाद व्यवसाय को एक मंच पर इतने व्यापक स्तर पर प्रस्तुत किया गया। बड़ी जन उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि गौ-सेवा और प्राकृतिक खेती किसी दल विशेष का नहीं, बल्कि जनहित का विषय है।इसी क्रम में कार्यक्रम आयोजक की ओर से यह भी स्पष्ट रूप से कहा गया कि“गौ सेवा और प्राकृतिक खेती जैसे विषय राजनीति से ऊपर होते हैं। जो साथी किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके, उनसे कोई शिकवा नहीं। जब किसान, महिलाएं, युवा, वैज्ञानिक और समाज के हर वर्ग के लोग एक मंच पर खड़े दिखे, तब यह स्पष्ट हो गया कि असली राजनीति सेवा से होती है, उपस्थिति से नहीं। जनसहभागिता और किसानों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है।
विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और जनप्रतिनिधियों के विचार
झांसी से आए लल्ला अवधेश जी ने पंचगव्य चिकित्सा को लेकर विस्तृत संवाद किया और इसके वैज्ञानिक व आयुर्वेदिक लाभों की जानकारी दी।लखीमपुर खीरी से आए गव्यसिद्ध डॉक्टर गौरव गुप्ता ने गौशाला प्रबंधन, गौ-उत्पाद निर्माण एवं व्यवसायिक संभावनाओं पर किसानों को जागरूक किया।भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा (गोरखपुर) के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी ने गौ आधारित कृषि को आत्मनिर्भर भारत की नींव बताया।अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष ने गाय पालन को विश्व कल्याण से जोड़ते हुए अपने विचार रखे।राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष ने प्राकृतिक खेती की आवश्यकता और उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
विज्ञान, प्रशासन और नीति का समन्वय
सोहना विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. प्रवेश कुमार ने गौ एवं कृषि से जुड़े वैज्ञानिक शोधों और प्रमाणिक तथ्यों को प्रस्तुत किया।कृषि विभाग के राम सेवक ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।पशुपालन विभाग के डॉ. राकेश कुमार ने पशु स्वास्थ्य एवं संरक्षण विषय पर चर्चा की।ग्रामोद्योग अधिकारी तुशेंद्र मिश्रा ने गौ उत्पाद आधारित व्यवसाय और सरकारी सहायता योजनाओं से अवगत कराया।सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने गौ माता से जुड़े प्रयासों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
महिलाओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं ने प्राकृतिक खेती और जैविक खाद निर्माण का प्रशिक्षण लिया।कार्यक्रम में 350 छात्र-छात्राएं, 50 से अधिक गौ पालक, सैकड़ों वरिष्ठ किसान, महिला स्वयं सहायता समूह और युवा पत्रकार उपस्थित रहे, जिससे आयोजन सामाजिक चेतना का प्रतीक बन गया।गायत्री परिवार एवं जय गुरुदेव परिवार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
कार्यक्रम में भाजपा पकड़ी मंडल, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष निलेश चौधरी, अरविंद चौधरी, शाहरतगढ़ मंडल जिला प्रतिनिधि, अध्यक्ष अरविंद चौधरी, हरीश पटेल (प्रबंधक, न्यूज आर्यन पब्लिक), टी.डी., विश्वनाथ चौधरी (पूर्व जिलाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ, भाजपा), अरविंद चौधरी (जिला प्रतिनिधि, भाजपा), कृष्णपाल चौधरी (पूर्व जिला मंत्री, भाजपा), अविनाश कुमार शुक्ला संपादक , मनोज कुमार संपादक/प्रबंधक, कौशल चौधरी (सेवानिवृत्त शिक्षक), नन्द किशोर चौधरी (पूर्व प्रधानाचार्य), राजाराम चौधरी (पूर्व बीडीओ), राम कुमार चौधरी (विधानसभा अध्यक्ष), राम बरन चौधरी, नरेंद्र कुमार पटेल (शिक्षक), प्रेमचंद गौड़, विक्रम यादव, जय प्रकाश त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी, डॉ. दशरथ चौधरी (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, मिठवल), जिला पंचायत सदस्य राम कृपाल चौधरी, रामअदीन मौर्या, अनंत कुमार पाठक, दिलीप पांडेय, महेंद्र शर्मा सहित हजारों की संख्या में किसान, गौ पालक, सोहना वैज्ञानिक डॉ सर्वजीत, जगदात्मा प्रसाद उपाध्याय, होली प्रसाद गौतम, विजय कुमार यादव, एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका
सबल संस्थान के सचिव दीनानाथ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए आयोजकों द्वारा उनका विशेष आभार व्यक्त किया गया।
आभार और भविष्य की योजना
गौ विज्ञान अनुसंधान केंद्र एवं पंचगव्य चिकित्सालय के संस्थापक एवं कार्यक्रम आयोजक, संपादक/प्रधानाचार्य/गव्यसिद्ध डॉक्टर सुनील के.सी. ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, किसानों, वैज्ञानिकों, विभागीय अधिकारियों, ट्रस्ट व संस्था प्रमुखों, मीडिया एवं युवा साथियों का आभार प्रकट किया।उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ग्राम स्तर पर भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि गौ आधारित प्राकृतिक खेती, पंचगव्य चिकित्सा एवं स्वदेशी विज्ञान का लाभ अंतिम किसान व गोपाल तक पहुंच सके।कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।
