भारत-नेपाल सीमा पर लगी कई एजेंसियां, कर रही है कार्य

विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

सिद्धार्थ नगर – कोतवाली कपिलवस्तु में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ एसएसबी व पुलिस का संयुक्त बैठक किया गया।जिसमें क्षेत्र के ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य व संभ्रान्त लोगों ने हिस्सा लिया। सीमाई सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ साथ नकली नोटों व मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने हेतु चर्चा हुई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने सम्बन्धित सदस्यों से अपील करते हुए कहा एक तो जाली नोट जो विदेशी अराजक तत्वों द्वारा नेपाल के रास्ते भारत में चलन कराते है। जिससे देश की अर्थ व्यवस्था पर असर पड़ता है। दूसरा मादक पदार्थ जो खास कर सीमाई भारतीय युवाओं को नशे की लत में झोंक रहे है। इस पर अंकुश लगाना हम सब का कर्तव्य है। पुलिस, एलआइयू, आईबी, एसएसबी सीमा पर पुरजोर कोशिश में लगी है कि इन अराजकतत्वों पर कार्यवाही की जायें। लेकिन आप सभी सदस्यों द्वारा सही सूचना मिल सकती है। आप प्रशासनिक विभाग की मदद कर, संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही करा सकते है। पुलिस प्रशासन आप की सुरक्षा में लगी है। कोतवाली कपिलवस्तु के चम्पापुर गांव रजनीश पटेल के मामले को याद दिलाते हुए कहा कि दोषी कोई भी होगा कार्यवाही की जायेगी।पुलिस को आप सहयोगी व रक्षक समझें। सहायक कमाण्डेन्ट रणबीर सिंह ने कहा एसएसबी दिन रात सीमा पर तैनात है। खुली सीमा होने से कभी कभी अराजक तत्व सीमा से पार निकल जाते है, बहुत पकड़े भी जाते है। मानव तस्करी, जाली नोट, मादक प्रदार्थ पर अंकुश लगाना एसएसबी का कार्य है। बस आप लोगों की सूचना सम्बन्धी सहयोग मिले, तो देश की आन्तरिक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहेगी। इस दौरान एसएसबी इंस्पेक्टर नवल सिंह, कोतवाली प्रभारी सन्तोष तिवारी, चौकी प्रभारी बजहा अमला यादव, एसआई शदरुल, सदस्य शाहबाज आलम, इश्तियाक अहमद, जिला पंचायत सदस्य सबलू साहनी, सन्तराम चौधरी, मुस्तकीम, निसार, गुड्डू, अब्दुल कलाम सहित संभ्रान्त लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *