विश्व सेवा संघ संवाददाता
जय प्रकाश त्रिपाठी

इटवा। सिद्धार्थ नगर
विकास क्षेत्र इटवा के ग्रामीण अंचलों में गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। गांव-गांव में आकर्षक पंडालों की सजावट ने माहौल को खुशनुमा बना दिया है। श्रद्धालुओं ने परंपरागत रीति-रिवाज से गणपति बप्पा की स्थापना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

सेहरी, बलुआ, सहदेइया, कठेला, पचपेडवा, पचमोहनी, मधवापुर और संग्रामपुर समेत कई स्थानों पर भव्य पंडाल सजाए गए। देर रात तक गणेश भजनों, डीजे संगीत और भक्तिमय गीतों की गूंज ने वातावरण को जीवंत बनाए रखा। मंगल आरती के बाद भक्तों ने गणेश जी को लड्डू का भोग अर्पित किया।

आचार्य पंडित तारकेश्वर दुबे ने बताया कि इस बार गणेश चतुर्थी चित्रा नक्षत्र में पड़ने से पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इस शुभ योग में की गई पूजा अत्यंत फलदायी होती है। साथ ही गणपति स्थापना के लिए दोपहर और शाम का मुहूर्त विशेष रूप से शुभ माना गया है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *